फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health Department ready to vaccinate people up to 45 years of age

45 वर्ष तक के उम्र वालों को टीका लगाने को स्वास्थ्य विभाग तैयार

Wed, 24 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Health Department ready to vaccinate people up to 45 years of age
चंदौली। कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को लेकर भारत सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। एक अप्रैल से अब 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लगाया जाएगा। अब तक किसी बीमारी से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाता था। सरकार के इस निर्णय का आदेश अब तक जिले में नहीं आया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। जिले की बात करें तो यहां कुल आबादी लगभग 21 लाख है। इसमें लगभग 45 वर्ष के पार की संख्या पांच लाख से अधिक है।
विज्ञापन

देश में एक बार फिर कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसे रोकने के लिए सरकार की ओर से वैक्सीनेशन तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अब एक अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होली के बाद देश में कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को तेजी मिल सकती है। लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी-प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल पाएगी। इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महकमा ने अपनी पूरी तैयारी की हुई है। स्वास्थ विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले के दो जिला अस्पताल, पांच समुदायिक और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बूथ बनाय गया है। विभागीय लोगों की मानें तो होली के त्योहार के बाद देश में कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को तेजी मिल सकती है। इसके लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी-प्राइवेट केंद्रों पर वैक्सीन मिल पाएगी।
विज्ञापन

चंदौली में कोरोना की रफ्तार दोबारा बढ़ने लगी है। होली और पंचायत चुनाव के दौरान काफी संख्या में प्रवासी घर वापसी करेंगे। खासतौर से महाराष्ट्र, गुजरात से आने वाले प्रवासियों से खतरा अधिक है।प्रवासियों के संक्रमण की रफ्तार तेज हो सकती है. ऐसे में कोरोना संक्रमित राज्यों और विदेशों से आने वाले लोगों की रैंडम चेकिंग की जा रही है। स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है. पॉजिटिव आने पर सख्ती से होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है।उसे देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, के साथ मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है।कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील करते हुए डॉक्टर डीके सिंह ने कहा कि होली त्योहार पर मार्केट में भीड़ ज्यादा ना हो, क्योंकि लॉकडाउन की स्थिति नहीं होने वाली है. ऐसे में लोग आराम से घर से निकले और भीड़भाड़ से बचें। होली का त्योहार दूर से मनाएं. एक दूसरे से गले कतई ना मिले, इससे कोरोना संक्रमण फैल सकता है।

इस मामले में जिला नोडल अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। वैक्सीनेशन का कार्य जिला अस्पताल, समुदाय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। सरकार की ओर से 45 वर्ष ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, अगर निर्देश मिला तो उनको भी वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed