{"_id":"5eb43d2d8ebc3e903c17e38c","slug":"health-check-up-of-students-from-kanpur-chandauli-news-vns5238246196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से आए छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से आए छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
सकलडीहा। जैविक खाद्य बनाने का प्रशिक्षण लेने गए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के सात छात्र बीते पांच माह से लॉकडाउन के कारण कानपुर में फंसे हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह पैदल घर जा रहे इन छात्रों को कोतवाली पुलिस ने देखा तो उन्हें रोक लिया। पुलिस ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वस्थ पाए जाने पर होम क्वारंटीन का निर्देश देकर घर भेज दिया। इस दौरान सभी छात्रों को पुलिस ने भोजन भी कराया। पुलिस के इस सहयोग की छात्रों ने सराहना की।
बथावर गांव निवासी भोनू भारती, सेवखर निवासी अखिलेश और सत्यप्रकाशए सढ़ान गांव निवासी विवेक कुमार, नोनहरा निवासी अमित, महेवा निवासी नगेंद्र कुमार, धीना निवासी चंदन कानपुर में बीते जनवरी माह में जैविक खाद्य का प्रशिक्षण लेने गए थे। कोरोना महामारी को देखते हुए अचानक लॉकडाउन लग जाने के कारण वे कानपुर में ही फंसे हुए थे। उनके पास का पैसा भी समाप्त हो गया था। इसके बाद तीन दिन पूर्व पांच मई को वे पैदल ही अपने-अपने घर के लिए चल दिए। बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखा तो पूछताछ के बाद सभी युवकों को कोतवाली ले आई। कोतवाल सतेंद्र यादव ने सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सामान्य होने पर घर के लिए रवाना कर दिया। साथ ही सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया। पुलिस ने भूख-प्यास से बेहाल सभी छात्रों को लंच पैकेट भी दिया।