फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Headmistress and teacher suspended in molestation case

चंदौली: छेड़खानी के मामले में प्रधानाध्यापिका और शिक्षक निलंबित

Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Headmistress and teacher suspended in molestation case
क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका से छेड़छाड़ और उपस्थिति पंजिका फाड़ने के मामले में विभाग ने आरोपी शिक्षक और आरोप लगाने वाली प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद प्रधानाध्यापिका को बीआरसी चकिया और आरोपी अध्यापक को बीआरसी शहाबगंज से अटैच कर दिया गया है। जांच टीम ने पूरे प्रकरण में शिक्षिका को भी अनुशासनहीनता करने का दोषी माना है। नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका ने विद्यालय के सहायक अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामला 15 जनवरी 2023 को तब प्रकाश में आया, जब ओबरा सोनभद्र की रहने वाली शिक्षिका ने थाना नौगढ़ में तहरीर देकर अध्यापक के खिलाफ छेड़खानी करने और जूतों से पीटने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। थाने में बीईओ और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घंटों चली पंचायत के बाद आरोपी अध्यापक ने माफी मांगी और दोबारा छेड़छाड़ न करने की बात कही। इसके बाद मामला रफा-दफा हुआ। लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे अनुशासनहीनता माना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में विभागीय टीम गठित कर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षक को शहाबगंज जबकि शिक्षिका को बीआरसी चकिया से अटैच कर दिया गया है। आगे भी विद्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed