फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   He cursed his brother and then stabbed his tongue with a thorn.

Chandauli News: भाई को श्राप दिया और फिर जीभ पर चुभोए कांटे

Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
He cursed his brother and then stabbed his tongue with a thorn.
राजदरी में गोधन कुटती महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। तिथियाें के हेर फेर के कारण बृहस्पतिवार को भी जिले में भइया दूज का त्योहार मनाया गया। बहनों ने निर्जला व्रत रह कर गोधना कूटा भाई को श्राप दिया और फिर जीभ पर कांटे चुभोए और बाद में उनकी आयु की कामना की। भाई के माथे पर टीका लगाया और हंसी खुशी उनसे उपहार लिए ।
विज्ञापन

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भइया दूज का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने सुबह भाइयों को श्राप दिया। फिर गोवर्धन की पूजा की ओर जीभ में कांटे चुभोकर भाइयों के दीर्घायु की कामना की। तिथियों के हेर फेर की वजह से कुछ स्थानों पर बुधवार को भी गोधन कूटा गया था। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और उसके अगले दिन भइया दूज मनाया जाता है। इस वर्ष चर्तुदशी तिथि को ही दीपावली मनाई गई। ऐसे में उसके अगले दिन अमावस्या थी। बुधवार को गोवर्धन पूजा मनाई गई।
विज्ञापन

वहीं कुछ स्थानों पर महिलाओं ने दूज तिथि मानकर गोधन कूटा। वहीं बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने सुबह निर्जला व्रत रखा। इसके बाद गोबर से गोधन का निर्माण किया। यम, यमुना, ओखल, सूप, सर्प, बिच्छू आदि की आकृति बनाई। इसके बाद नया ईट रखा। महिलाएं एकत्र हुई और विधि विधान से पूजा करने के बाद गोधन कूटा। वहीं यम और यमुना की कथा सुनाई। नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शाहकुटी, न्यू महाल, रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, अलीनगर सहित विभिन्न मुहल्लों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed