फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hatric of same family on the post of head in Bhisori and Bhishampur

भिसौड़ी व भीषमपुर में प्रधान पद पर एक ही परिवार की हैट्रिक

Wed, 05 May 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hatric of same family on the post of head in Bhisori and Bhishampur
पीडीडीयू नगर/चकिया। जनपद में दो गांव ऐसे हैं जहां ग्राम प्रधान के पद पर एक ही परिवार के सदस्यों का लगातार तीन बार से कब्जा रहा है। नियामताबाद विकासखंड के भिसौड़ी व चकिया विकासखंड के भीषमपुर गांव में सीटों के आरक्षण के अनुसार एक ही परिवार के सदस्य प्रधानी का चुनाव लड़ते व जीतते आ रहे हैं। दोनों गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों के आधार पर एक ही परिवार के सदस्यों को वोट करने की बात कही है।नियामताबाद विकासखंड के ग्रामसभा भिसौड़ी में वर्ष 2010 और 2015 में महेंद्र यादव ग्राम प्रधान के पद पर काबिज रहे। वर्ष 2021 में सीट महिला के लिए सुरक्षित हुई तो उन्होंने पत्नी कुसुम यादव को चुनावी समर में उतार दिया। मतों की गणना के बाद परिणाम आया तो कुसुम ने भारी मतों से जीत हासिल की। ग्रामीणों ने एकबार फिर इसी परिवार पर अपना भरोसा जताया है। वहीं चकिया विकास खंड से लगभग पांच किलोमीटर दूर बसे भीषमपुर गांव में प्रधान पद पर अरविंद गुप्ता ने जीत हासिल की है। वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में अरविंद गुप्ता पर ग्रामीणों ने भरोसा जताया और उन्हें प्रधान पद पर पहुंचा दिया। इसके बाद वर्ष 2015 के चुनाव में महिला सीट होने पर अरविंद की माता मुनक्का देवी ने दावेदारी पेश की। ग्रामीणों ने मुनक्का पर भरोसा जताते हुए उन्हें ग्राम प्रधान बना दिया। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौर में ग्रामीणों ने एकबार फिर इसी परिवार पर भरोसा जताया और मुनक्का के पुत्र अरविंद गुप्ता के सिर पर जीत का सेहरा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed