फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Haripur link road will be constructed at a cost of Rs 45 lakh.

Chandauli News: 45 लाख से हरिपुर संपर्क मार्ग बनेगा

Tue, 10 Mar 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haripur link road will be constructed at a cost of Rs 45 lakh.
हरिपुर संपर्क मार्ग का होगा नवनिर्माण।
तीन गांव के दो हजार लोगों को आवागमन में होगा फायदा
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर/कंदवा। बरहनी ब्लॉक के तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से हरिपुर तक नए संपर्क मार्ग का 45 लाख रुपये से नवनिर्माण किया जा रहा है। इससे क्षतिग्रस्त खड़ंजे के मार्ग से आवागमन कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त इस एक किमी मार्ग का निर्माण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की विधायक निधि से हो रहा है। मार्ग पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। मार्ग बन जाने से तीन गांवों के दो हजार से अधिक लोगों को आवागमन में फायदा होगा।
हरिपुर, मचवा और औरइया गांव को तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से जोड़ने के लिए 10 वर्ष पूर्व खड़ंजे की सड़क बनवाई गई थी। समय के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होती गई। पिछले पांच वर्ष से मार्ग पर बिछे खड़ंजे गायब हो गए हैं। अब केवल कच्ची सड़क ही बची है। ग्रामीण काफी दिनों से यहां पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि खड़ंजे गायब हो जाने से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। बरसात में कीचड़ व फिसलन से चलना जोखिमभरा होता है। इस मार्ग से होकर तीनों गांव के बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। धूल और कीचड़ से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं किसी की तबीयत खराब हो जाने पर एंबुलेंस आदि वाहनों का आना भी मुश्किल होता था। कई बार ग्राम प्रधान व जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी जब सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने थक-हारकर विधायक सुशील सिंह से सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग के बाद विधायक निधि से सड़क बनवाई जा रही है। अभी तक सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि मार्च में ही सड़क बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन


कोट.....

ग्रामीण काफी दिनों से तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से हरिपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। मांग को देखते हुए सड़क नए सिरे से बनवाई जा रही है। कार्यदायी संस्था ने मार्च तक सड़क बनवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील सिंह, भाजपा विधायक, सैयदराजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed