{"_id":"603fcb898ebc3ec4be1bd70a","slug":"half-a-dozen-houses-being-built-by-encroachment-were-demolished-chandauli-news-vns5779101121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण कर बनाए जा रहे आधा दर्जन मकानों को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण कर बनाए जा रहे आधा दर्जन मकानों को किया ध्वस्त
नौगढ़ के भैसौड़ा में अतिक्रमण हटवाती पुलिस।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
नौगढ़। वनभूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे आधा दर्जन पक्के मकानों को वन विभाग की टीम ने बुधवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही चकरघट्टा थाने में आठ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वन विभाग की कार्रवाई से वनभूमि पर कब्जा कर मकान बनवा रहे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव सिंह से लोगों ने वनभूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। डीएम को बताया था कि काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के मझगांई रेंज के अंतर्गत भैंसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर 11 में आरक्षित वन भूमि को कब्जा करने के बाद अतिक्रमणकारियों की ओर से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने इसे ध्वस्त करने के निर्देश डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह को दिया था। इसके बाद डीएफओ के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान व रिजवान अली के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में वन कर्मियों के साथ चकरघट्टा थाना प्रभारी राजेश सरोज सदल बल के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे और निर्माणाधीन पक्के मकानों को जेसीबी से तोड़वाना शुरू किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने अपनी खतौनी बताते हुए कार्यवाही का विरोध भी किया लेकिन पुलिस और वन विभाग की टीम के कड़े तेवर देख भाग खड़े हुए। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाने गई टीम में वन दरोगा ओंकार शुक्ला, गुरुदेव सिंह व वीरेंद्र पांडेय, वनरक्षक सत्येंद्र वर्मा, राजकुमार, आदित्य सिंह, मनीष गुप्ता, महेंद्र चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।