फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Had to become head with the help of fake documents, case filed

फर्जी कागजातों के सहारे प्रधान बनना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Had to become head with the help of fake documents, case filed
नौगढ़। फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर प्रधानी का चुनाव लड़ना क्षेत्र के ठठवा गांव के ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया है। शिकायत मिलने पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट चकिया के निर्देश पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध चकरघट्टा थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान विकास खंड के ग्राम पंचायत ठठवां से पिछड़ी सीट पर संदीपक पटेल ने चुनाव लड़कर 67 मतों से जीत हासिल की। चुनाव में गांव के पराजित प्रत्याशी चंद्रमा मौर्य का आरोप है कि संदीपक ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है। आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व गांव के सरकारी ताल की जमीन पर अपना मकान व आधार कार्ड में फर्जी पता दिखाकर गांव के बीएलओ को अपने प्रभाव में ले लिया और परिवर्धन सूची में अपना नाम भी दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि निर्वाचित प्रधान ने जिस मकान को अपना दिखाया है दरअसल वह कागजात में ताल तलैया दर्ज है। इसमें किसी प्रकार का मकान बनना संभव नहीं है। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को इसकी लिखित शिकायत दी और एसडीएम न्यायालय में वाद भी दाखिल किया जिसे खारिज कर दिया गया । इसके बाद उन्होंने मुंसिफ मजिस्ट्रेट चकिया के न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से गुहार लगाई। सुनवाई व साक्ष्यों की जांच के बाद मुंसिफ मजिस्ट्रेट के आदेश पर ग्राम प्रधान संदीपक पटेल के विरुद्ध जालसाजी करने के आरोप में थाना चकरघट्टा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ की सीओ श्रुति गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चकरघट्टा में ठठवां प्रधान के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज मझगावां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed