फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Guruji did not reach the school, the head opened the lock and prayed

गुरुजी नहीं पहुंचे स्कूल, प्रधान ने ताला खोलकर कराई प्रार्थना

Tue, 05 Oct 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Guruji did not reach the school, the head opened the lock and prayed
नौगढ़ के लौवारी खुर्द प्राथमिक विद्यालय का ताला खोलते ग्रामप्रधान यशवंत सिंह यादव। संवाद - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। प्राथमिक विद्यालय लौवारी खुर्द में मंगलवार को बच्चों के पहुंचने के एक घंटे बाद तक ताला बंद रहा। चार शिक्षकों में से एक भी शिक्षक नहीं पहुंचे थे। विद्यालय में शौचालय के काम से पहुंचे प्रधान यशवंत यादव ने जब बच्चों को गेट पर खड़े देखा तो उन्होंने रसाइया के घर से चाभी मंगाकर ताला खुलवाया। इसके बाद पहुंची महिला शिक्षामित्र और प्रधान ने प्रार्थना कराया। दिन में 11 बजे अन्य शिक्षक पहुंचे जबकि शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने का समय 8:30 बजे है। 9 बजे से कक्षाएं प्रारंभ करने का समय होता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, लौवारी कला में प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र कार्यरत हैं। लौवारी कला के ग्रामीणों ने बताया कि कभी भी शिक्षक विद्यालय समय से नहीं आते। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं आए दिन बच्चों को स्कूल के गेट पर ही घंटों खड़ा रहना पड़ता है। विद्यालय में 46 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक एक भी अध्यापक नहीं पहुंचे। जबकि बच्चे स्कूल के बाहर गेट पर खड़े थे। विद्यालय में बिजली का केबल बनवाने और शौचालय मरम्मत के कार्य से पहुंचे ग्राम प्रधान यशवंत यादव ने जब देखा कि बच्चे बाहर खड़े हैं तो उन्होंने रसाइया शीला के घर से विद्यालय की चाबी मंगवाकर ताला खोला और थोड़ी देर बाद पहुंची शिक्षामित्र निशा के साथ प्रधान ने बच्चों को प्रार्थना और राष्ट्रगान कराया। ग्राम प्रधान ने उपस्थिति पंजिका मंगाकर शिक्षकों को अनुपस्थित करने के बाद बीएसए को मोबाइल पर जानकारी दिया। उन्होंने बच्चों में बिस्कुट बांटकर रोज विद्यालय आने को कहा। गांव के श्रीकांत, हेमनाथ, प्रदीप कुमार ने बताया कि काफी समय से विद्यालय में शिक्षकों के विलंब से आने की शिकायत की जा रही है पर कोई इस पर ध्यान नहीं देता। इस संबंध में बात करने पर एबीएसए अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि समय से अध्यापकों का स्कूल नहीं जाना गलत है। वे विद्यालय जाकर इस मामले की जांच करेंगे। साथ ही लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed