फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Guru's grace on the devotees

भक्तों पर बरसी गुरु-कृपा

Wed, 20 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 20 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Guru's grace on the devotees
गुरु के धाम पर भक्तों की जुटी भीड़
गुरु को याद करने, उनकी पूजा करने के पर्व गुरु पूर्णिमा का मंगलवार को पूरे जनपद में धूम धाम से मनाया गया। लोगों ने भक्ति भाव से अपने अपने गुरुओं को याद किया। इस दौरान विभिन्न आश्रमों में मेला लगा। सुबह तेज बारिश हुई, लेकिन इससे भक्तों के उत्साह पर असर नहीं पड़ा। ऐसा लगा मानो देवराज इंद्र भी गुरु के पांव पखारने को आतुर हों। इस दौरान गुरु आश्रमों पर प्रवचन के साथ ही गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध कार्यक्रम हुए। गुरु आश्रम दिन भर जयकारे से गूंजते रहे। 
विज्ञापन

मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से नगर के जीटी रोड के किनारे रायल गार्डेन में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सतपाल महाराज के शिष्य सहयोगानंद महाराज ने भक्तों को प्रवचन दिए और उनकी अध्यात्मिक समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान महाराज ने कहा कि मानव जीवन में सद् गुरु का अत्यधिक महत्व होता है। सद्गुरु की कृपा से आत्मज्ञान और आत्मज्ञान से मुक्ति की प्राप्ति होती है। इस मौके पर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसपी यादव, डॉ. विवेक, प्रकाश, उपेन्द्रनाथ, रामाश्रय पांडेय, मदन मोहन, राकेश, भोला सेठ, विजई आदि रहे। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से गया कालोनी स्थित  मंदिर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ओम के उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर उमा चक्रवर्ती, श्यामल कुमार घोष, विंध्यवासिनी, अमिता, प्रज्ञान,प्रभारी राजेश योगी, लिली मजूमदार, बेबी, लालती, मंजू मिश्र,शांति, संजू आदि रहे। पतंजलि योग समिति की ओर से योग गुरु रामदेव को याद    किया गया। 
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में आयोजित हवन में प्रधान अरुण आर्य, संतोषी, चंदा देवी, रूमा डे, निल मणि, विनोद कुमार राय, मुसाफिर मिश्र, शुभम जायसवाल, तारा, शोभनाथ आदि रहे। नियामताबाद के बिलारीडीह स्थित शिवमन्दिर परिसर में गुरु  पूर्णिमा का पर्व विश्वगुरु महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान मथुरा  से पधारे जगदगुरू बड़े सरकार स्वामी परमहंस जी महाराज ने कहा कि भारत फिर से  विश्व गुरु बनेगा। इस  मौके पर बदेलाल सोनकर, तिलकधारी बिंद, गुड्डू बिंद, बेचन, श्रवण यादव,  फुलेंद्र यादव, रमेश, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed