{"_id":"654fda408af9a6354c09d561","slug":"gtr-bridge-remained-jammed-for-four-hours-goods-carriers-remained-banned-chandauli-news-c-189-1-svns1010-5775-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जीटीआर ब्रिज चार घंटे रहा जाम, मालवाहकों पर रही रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जीटीआर ब्रिज चार घंटे रहा जाम, मालवाहकों पर रही रोक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली की खरीदारी जारी है। धनतेरस के दूसरे दिन भी नगर जाम से जूझता रहा। सड़क पर दिनभर वाहनों की कतार लगी रही। हालांकि पुलिस ने रविनगर सहित कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर मालवाहकों को रोके दिया। इसके बावजूद जीटीआर ब्रिज से सुभाष पार्क तक चार घंटे जाम की स्थिति रही। जाम छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पीडीडीयू नगर जिले का मुख्य बाजार है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा लोग खरीदारी करने आते हैं। त्योहार पर बाजार में भीड़ काफी बढ़ गई है। इससे पैदल चलना दूभर हो गया है। एक सप्ताह से धनतेरस दीपावली छठ महापर्व की खरीदारी करने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी रही है।
इनसेट-- -
सकलडीहा में जाम से लोग परेशान
सकलडीहा। दिवाली को लेकर पिछले दो दिनों से कस्बा में जाम की स्थिति बनी हुई है। सघन और अलीनगर तिराहे पर जाम से लोग परेशान हैं।जहां एक ओर सड़क चौड़ीकरण को लेकर जाम की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी ओर पटरी से लेकर सड़कों पर दुकानें लगी होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को कस्बा से लेकर तिराहों पर दुकानों के सामने बेतरतीब वाहनों के खड़ा होने व भारी वाहनों के आवागमन के कारण जाम की स्थिति रही है। सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
इनसेट