फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ground water level fell in all the blocks except Barhni and Chahaniya

बरहनी और चहनिया को छोड़कर सभी ब्लाकों में गिरा भू-गर्भ जलस्तर

Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ground water level fell in all the blocks except Barhni and Chahaniya
पीडीडीयू नगर। मनमाने ढंग से बोरिंग और जल के दुरुपयोग के कारण भू-गर्भ जलस्तर तेजी से गिर रहा है। चंदौली जिले के बरहनी और चहनिया ब्लॉकों को छोड़कर अन्य सभी ब्लाक क्षेत्रों में भू-जल के स्तर में गिरावट आई है। भू-गर्भ जल विभाग की ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि एक साल में (प्री मानसून) 1.90 मीटर तक जलस्तर खिसक गया है। यदि यहीं स्थिति रही तो जिले के कई ब्लाक अति दोहित श्रेणी में आ जाएंगे। जिले में सबसे खराब स्थिति धानापुर और चंदौली ब्लाक क्षेत्रों की है। धानापुर में 1.90 मीटर जलस्तर एक साल में नीचे गया है। 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भू-जल सप्ताह में वर्षा जल के संरक्षण को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में भू-गर्भ जलस्तर की स्थिति क्या है इसकी हर वर्ष जांच होती है। भू-गर्भ जल विभाग के लोग जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान चिह्नित करके वहां जांच करते हैं। जांच वर्ष में दो बार होती है। प्री मानसून जांच यानी जून के महीने में और पोस्ट मानसून यानी अक्टूबर-नवंबर माह में जांच की जाती है। वर्ष 2020 में प्री और पोस्ट मानसून जांच हुई थी। इस वर्ष यानी 2021 में प्री मानसून जांच की जो रिपोर्ट आई है वह चिंतित करने वाली है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ाने के प्रयास का दावा
जिले के अधिकारी भू-गर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जाने का दावा करते हैं। अधिकारियों की मानें तो तालाब, पोखरों के सुदृढ़ीकरण के जरिए वर्षा जल को बचाने का प्रयास है। साथ ही वर्षा जल बचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर काम चल रहा है। आने वाले दिनों में इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। बारिश के हर बूंद को बचाकर भू-जल स्तर बढ़ाने काका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed