फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grising youth dies due to burst tire of truck

Chandauli News: ट्रक का टायर ब्रस्ट होने से ग्रिसिंग कर रहे युवक की मौत

Thu, 22 Feb 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Grising youth dies due to burst tire of truck
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर स्थानीय थाना के बरठी कमरौर गांव के सामने बुधवार की सुबह नौ बजे खड़े ट्रक के पहिये में ग्रिसिंग करने गया युवक टायर ब्रष्ट होने से उसकी चपेट मे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सैयदराजा कस्बा निवासी जुमराती का पुत्र मुर्तजा मंसूरी बबलू ट्रकों के टायर में ग्रिसिंग का कार्य करता था। बरठी कमरौर गांव के सामने हाईवे के किनारे उसने गुमटी बना रखी थी। बुधवार की सुबह नौ बजे बिहार से चंदौली की तरफ जा रहा ट्रक उसकी दुकान के सामने खड़ा हुआ। ट्रक के खड़ा होते ही मुर्तजा ग्रिसिंग करने पहुंचा। वह जैसे ही ट्रक के पिछले पहिये की ग्रिसिंग करने के लिए झुका। तभी टायर ब्रष्ट कर गया। हवा के झोके से बबलू का सिर किनारे नाले से टकरा गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही ट्रक का चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। चार भाईयों में से सबसे बड़ा मुर्तजा उर्फ बबलू की मौत की खबर से पत्नी आसमां का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मुर्तजा के दो बच्चे ईदुल चार वर्ष और बेटी अलिशा दो वर्ष को पता ही नहीं उसके पिता अब नहीं आएंगे। इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष सत्यनरायन मिश्र ने कहा कि ट्रक का टायर ब्रष्ट होने से ग्रिसिंग करने वाले युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed