{"_id":"58e942934f1c1bac2b5b4967","slug":"grappling-with-women-and-alcohol-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और शराब के संचालक के बीच हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और शराब के संचालक के बीच हुई हाथापाई
चंदौली ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे से हटाकर शराब की दूकानों को रिहायशी इलाकों में स्थापित करने को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को दिन में 11 बजे क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव में देशी शराब की दूकान को हटाने के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया। यही नहीं विरोध को लेकर महिलाओं और ठेेका संचालक पक्ष के बीच हाथापाई भी हुई। गुस्साई महिलाओं ने दूकान के बोर्ड को उखाड़ फेंका। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही दूकान को हटाने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
दिन में 11 बजे पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि दूकान पर दिन भर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे गांव में अशांति का माहौल बना हुआ है। पिछले काफी समय से शराब की दूकान को हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे महिलाओं के सब्र का बांध शनिवार को टूट पड़ा और हाथ में झाडू और डंडा लेकर दूकान पर पहुंची और हो हल्ला मचाने लगी।
दूकानदार पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके हाथापाई भी हुई। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। आश्वासन दिया कि डीएम से वार्ता कर चार दिन के भीतर दूकान को अन्यत्र हटाया जाएगा। तब महिलाएं शांत हुई। इस दौरान शिव शक्ति समूह की महिलाएं शारदा देवी, कैलाशी देवी, माधुरी आदि रहीं।