फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grandson beat grandmother to death with a stick

Chandauli News: पोते ने डंडे से पीटकर दादी को मार डाला

Fri, 23 Jun 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Grandson beat grandmother to death with a stick
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के सरहसताल बस्ती में शुक्रवार को बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी दादी की डंडे पीटकर मार डाला। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई गांव के सरहसताल बस्ती में रामअवध यादव की पत्नी फुलवंती (65) अपने बड़े बेटे के साथ रहती थी। उसके बड़े बेटे कन्हैया के पुत्र पिंटू को सरकारी आवास मिला था, जिसे वह बनवा रहा था। शुक्रवार की उनका दूसरा बेटा रविंद्र अपने बेटे संतोष यादव व पत्नी के साथ मां के यहां पहुंचा। बंटवारे के लिए दबाव बनाने लगा। इसी बात फुलवंती और रविंद्र की पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। तैश में आकर संतोष ने दादी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। महिला की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों को देखकर तीनों वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीण घर के भीतर गए तो फुलवंती मृत अवस्था में पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा के साथ चौकी इंचार्ज मझगावां मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बड़े बेटे कन्हैया की तहरीर पर संतोष और उसके माता-पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed