{"_id":"62cf1c8a3a3e3c0aa50d6727","slug":"grand-sai-palki-procession-taken-out-chandauli-news-vns663749337","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकिया में निकाली गई भव्य साईं पालकी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकिया में निकाली गई भव्य साईं पालकी शोभायात्रा
विज्ञापन
चकिया । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को ओम साईं सेवा समिति के तत्वाधान में चकिया नगर में भव्य साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गई । साईं पालकी शोभायात्रा के दौरान साईं भजनों तथा कीर्तन की धूम रही। इस दौरान शिव पार्वती की मनोरम झांकी भी निकाली गई। साईं पालकी शोभायात्रा को देखने के लिए नगर में भारी भीड़ उमड़ी रही।
ओम साईं सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को चकिया स्थित श्री आदित्य पुस्तकालय से शोभायात्रा सायंकाल निकाली गई। शोभायात्रा में भजन कीर्तन मंडली के कलाकारों ने साईं भजन प्रस्तुत किया तथा साईं भक्त युवा शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा ने पूरे नगर की परिक्रमा की।
शोभा यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रीतम जायसवाल, मुकेश चौरसिया, संतोष जायसवाल, अजय गुप्ता, राजू पटवा, धर्मेंद्र जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, संतोष पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।