फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grand procession arrived

भव्य शोभायात्रा निकाली

Thu, 22 Sep 2016 01:40 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 22 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Grand procession arrived
गोष्ठी में उपस्थित भीड़।
सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस बुधवार समारोहपूर्वक मनाया गया। समूह के प्रधान कार्यालय से सुबह देश विदेश से आए भक्तों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई। आश्रम से शुरू होकर शोभायात्रा पूरे वाराणसी में भ्रमण के बाद आश्रम पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर हुइ गोष्ठी में संस्था के उद्देश्य को बताया गया।
विज्ञापन

समूह के 56 वें स्थापना दिवस की शुरूआत पूजन अर्चन के साथ हुई। सुबह छह बजे शोभा यात्रा निकाली गई। एक वाहन पर अवधूत भगवान राम का चित्र सजाया गया और वाहनों के काफिले के साथ शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभा यात्रा सर्वेश्वरी समूह  संस्थान देवस्थानम पड़ाव से चलकर मछोदरी, मैदागिन, लहुराबीर, नदेसर, कचहरी,  पांडेयपुर होते हुए सारनाथ स्थित अघोर टेकरी पर पहुंचे। यहां पर संस्था के  मंत्री डॉ.एसपी सिंह ने अघोरेश्वर भगवान राम जी की चरण पादुका का  पूजन कर सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सफलयोनि का पाठ पृथ्वीपाल द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण के बाद प्रभात फेरी फिर से आशापुर, कजाकपुरा होते हुए पड़ाव आश्रम वापस पहुंच कर समाप्त हुई। यहां संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। अशोक कुमार ने सफल योनि का पाठ किया। दोपहर बारह बजे हुई गोष्ठी में सुरेश सिंह ने कहा कि 21 सितंबर 1961 में भगवान राम ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए की गई। उन्होंने संस्था सर्वेश्वरी समूह के मूल उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि  इसका मूल उद्देश्य है मानव मात्र को अपना भाई समझना। इस मौके पर संस्था के मंत्री डॉ. एसपी सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, डॉ.  अशोक कुमार,आलोक कुमार, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पृथ्वीपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता केपी सिंह ने और संचालन प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव ने की। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सर्वेश्वरी समूह के स्थानीय शाखा द्वारा अभेद्य आश्रम सकलडीहा, मनिहरा, हरिहरपुर  में सर्वेश्वरी समूह का 56 वां स्थापना दिवस मनाया  गया। सबसे पहले श्रमदान, सफाई के बाद कस्बे में  प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

झंडा रोहण, कलश स्थापना, गोष्ठी, भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया।

कृष्ण मुरारी मिश्र/अजातशत्रु चौबे

बाइट-2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed