फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grand Aarti of Mother Ganga performed on Dev Deepawali

देव दीपावली पर मां गंगा की उतारी भव्य आरती

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Grand Aarti of Mother Ganga performed on Dev Deepawali
चहनियां। देव दीपावली पर पश्चिम वाहिनी गंगा तट हजारों दीपक की रौशनी से नहा गया। इस मौके पर मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई। आरती देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त जुटे। वहीं दीपदान और आतिशबाजी करने वालों में होड़ मची।
विज्ञापन

गंगा सेवा समिति की ओर से बलुआ गंगा घाट पर 21 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके साथ ही प्रकृति संरक्षण की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गोबर से बने पांच हजार दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया। शुक्रवार की शाम से ही दीपदान कीतैयारियां शुरू हो गई। शाम साढ़े पांच बजे आसमान में अंधेरे का धुंधलका छाया तभी से दीपदान शुरू हो गया। देखते ही देखते 26 हजार दीपक की लौ से मां गंगा तट रोशन हो गया। इस मौकेपर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने देव दीपावली को और भव्य बनाने के लिए कार्य करने की घोषणा की। इस मौके पर बटुको ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा आरती की। वहीं बाद में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।इस मौके पर दीपक जायसवाल, अखिलेश अग्रहरि, राजेंद्र पांडेय, विवेक यादव ,बनवारी पाडेंय, सुर्यमुनी तिवारी, अरविंद पाडेय, संकठा राजभर, योगेन्द्र मिश्र, छत्रबली सिंह, डॉ. केएन पांडेय, अमित चौरसिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed