फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gram will be cultivated in 1760 hectares in the district

जिले में 1760 हेक्टेयर में होगी चने की खेती..

Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Gram will be cultivated in 1760 hectares in the district
चंदौली। जनपद में कृषि विभाग की ओर से रबी के चालू सीजन में 1760 हेक्टेयर में चने की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। फसल उत्पादन 2.745 एमटी व उत्पादकता 15.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रखी गई है। विभाग की ओर से किसानों में बीज के वितरण के लिए जीएनजी -2144 प्रजाति का सौ क्विंटल बीज मंगाया गया है। बीज किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा हो सके। कृषि प्रधान जनपद में किसानों को गेहूं की खेती के साथ-साथ दलहनी फसलों की भी खेती करनी होगी। खरीफ सीजन में औसत से कम बारिश के कारण धान की खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। मैदानी क्षेत्रों में निजी साधन व नहरों के सहारे किसानों ने धान की खेती की, लेकिन पहाड़ी इलाकों में पचास फीसदी से ऊपर खेत परती ही रह गए। ऐसे में विभाग की ओर से किसानों को जौ, चना व सरसों की खेती के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सके। इसके मद्देनजर विभाग की ओर से किसानों में वितरण के लिए चना की उत्तम प्रजाति जीएनजी -2144 सौ क्विंटल मंगाई गई है। विभाग की मानें तो 96 क्विंटल बीज का उठान हो गया है। जल्द ही किसानों को राजकीय बीज गोदामों पर बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा। जनपद के चकिया, नौगढ़ , शिकारगंज, वनगावां आदि पहाड़ी इलाकों में चने की खेती किसानों के लिए लाभप्रद साबित होगी। कारण पानी की कमी का फसल पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे किसानों को आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। वहीं जौ, सरसों की भी खेती कर किसान नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे ने कहा कि जनपद में चने की खेती के लिए सौ क्विंटल बीज की मांग की गई है। बीज किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed