फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government Women's Hospital with the help of two doctors

दो चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है राजकीय महिला चिकित्सालय

Wed, 06 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government Women's Hospital with the help of two doctors
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की काफी कमी हो गई है। इस वक्त अस्पताल सिर्फ दो चिकित्सकों के भरोसे चला रहा है। जबकि चिकित्सालय की ओपीडी में हर रोज दो सौ से ढाई सौ मरीज स्वास्थ्य की जांच कराने आते है। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय स्वास्थ्य सुविधाओं के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शासन स्तर से चिकित्सकों के किये गये ट्रांसफर के चलते इस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है। यहां से डॉ. आरके यादव, डॉ.अनुरिता सचान व डॉ. लीजा महाजन को वाराणसी मंडल के बाहर स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके चलते अस्पताल में तीन चिकित्सक हैं। जिसमें एक एनेथिसिया के चिकित्सक हैं। वहीं दो चिकित्सक डा. राजेश अग्रेया और डॉ. महिमा ओपीडी का कार्यभार संभाल रही हैं। महिला चिकित्सालय होने के नाते अस्पताल में महिला मरीजों समेत छोटेे बच्चों को दिखाने के लिए काफी भीड़ लगी रहती है। हर रोज अस्पताल में 200 से 250 मरीज आते हैं। इसके अलावा प्रसव का दबाव चिकित्सक पर अलग से है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश अग्रेया ने बताया कि चिकित्सकों का स्थानांतरण होने से दबाव काफी बढ़ गया है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की समस्या को सुनकर आवश्यक दवाइयां व उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में कई दिनों से सर्जन का पद खाली है। ऐसे में ऑपरेशन से प्रसव की संभावना पर मरीजों को जिला चिकित्सालय भेज दिया जाता है। इससे प्रसूताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed