फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government will not increase electricity rates

बिजली दरों में वृद्धि न करे सरकार

Tue, 14 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 14 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government will not increase electricity rates
12 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के सदस्य सोमवार को जुलूस
विज्ञापन
निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मांग किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर सरकार रोक लगाए। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एनके सिंह को सौंपा।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली दरों की प्रस्तावित वृद्धि नियामक बोर्ड पर दबाव बनाकर बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जिसका भार प्रदेश की जनता पर पड़ेगा। सरकार वीआईपी जनपदों में बिजली का वितरण कर रही है। इस पर भी तत्काल रोक लगनी चाहिए।

कहा कि किसान आज प्राकृतिक आपदा के दंश को झेल रहे हैं, जिस पर जिला प्रशासन उनके साथ मजाक कर रहा है। आज तक कोई भी क्षतिपूर्ति का सर्वे नहीं कराया गया और ना ही किसानों की दयनीय स्थिति का हाल जानने की कोशिश की गई।

इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। इस मौके पर संजीव सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ज्ञान पांडेय, संतोष सिंह, अपरवल सिंह, विनोद कुमार, रामू गुप्ता, विकास, दया राम आदि उपस्थित रहे। संचालन यमुना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed