फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government is neglecting railway workers

ईसीआरईयू ने गेट मीटिंग कर समस्याओं के लिए रेल प्रशासन को कोसा

Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government is neglecting railway workers
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के बैनरतले पीडीडीयू मंडल के दुर्गावती स्टेशन से सटे गेट नंबर 62 पर बृहस्पतिवार की दोपहर में हुई मीटिंग में समस्याओं के लिए रेल कर्मियों ने रेल प्रशासन और सरकार को कोसा। कहा सरकार रेल कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। रेलकर्मियों समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभा में यूनियन के मंडल सचिव संतोष पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार और रेल प्रशासन मनमानी कर रही है। श्रमिक विरोधी, जन विरोधी और देश विरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। कहा कि रेलवे ने नन सेफ्टी कैैटेगरी में 90 हजार पद सरेंडर करने का निर्णय लिया है। रेलवे को निजीकरण और निगमीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। रेल कर्मी लंबे समय से पुराने पेंशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसका विरोध पुरजोर तरीके से किया जाएगा। वहीं भभुआ सेक्शन के स्थानीय मुद्दों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण और चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो रहा है। इससे रेलकर्मी परेशान हैं। कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद भी जीवनरक्षक यंत्र भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, रविंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अखिलेश कुमार, संजय पासवान, बालेश्वर प्रसाद, रवि प्रकाश, धनंजय चौबे, नफीस अली, केश नाथ सिंह, चंद्रभानु प्रसाद रहे।अध्यक्षता शाख सचिव प्रभातजी बिहारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed