फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government instructions not followed on Patel Jayanti, ABSA said, action will be taken

Chandauli News: कहीं लटके रहे ताले तो कहीं कार्यक्रम के बाद बंद हो गये स्कूल

Tue, 31 Oct 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government instructions not followed on Patel Jayanti, ABSA said, action will be taken
पटेल जयंती पर शासन के निर्देश का नहीं हुआ पालन, एबीएसए ने कहा, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

इलिया। शहाबगंज विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के कई प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के मंगलवार को ताले तक नहीं खुले तो वहीं अन्य कई विद्यालयों में पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया। शासन ने 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के बाद भी रोज की तरह विद्यालय खोलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने तथा स्कूलों में मिड डे मील के तहत मध्याह्न भोजन बनवाने और स्कूल में खेलकूद कराने के साथ ही बच्चों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताये जाने का निर्देश दिया था। लेकिन इस आदेश को दरकिनार करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताला-तेंदुई, वनभीषमपुर, मुसाखांड, ढोढनपुर, सुल्तानपुर, प्राथमिक विद्यालय ताला-बीचबनवा, ताला-तेंदुई, छीत्तमपुर, सुल्तानपुर आदि विद्यालयों में जयंती मनाना तो दूर स्कूल के ताले तक नहीं खुले। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के शिक्षकों पर कोई जोर दबाव नहीं है जिसका जब मन करता है विद्यालय आता है। किसी तरह है यहां शिक्षण व्यवस्था की कोरम पूर्ति हो रही है। खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर सभी स्कूलों को निर्धारित समय पर खोलने का निर्देश दिया गया था। निर्देश का पालन नहीं करने वाले विद्यालय के प्रभारियों के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed