फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government committed to the well being of farmers: Agriculture Minister

किसानों की खुशहाली के लिए सरकार संकल्पित: कृषि मंत्री

Wed, 24 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government committed to the well being of farmers: Agriculture Minister
चंदौली। जिले के 27489 किसानों का 104 करोड़ की ऋण माफ किया गया। किसानों के खाते में सम्मान निधि मिल रही है। इसके अलावा सिंचाई संसाधनों को विकसित करने के साथ ही तमाम तरह की नई तकनीकी का विकास किया जा रहा है। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को नगर के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित किसान मेला में अन्नदाताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान के कटोरे के 4165 किसानों को कृषि यंत्र पर 9.62 करोड़ रुपये सब्सिडी दी गई। वहीं 77,093 किसानों को बीज की सब्सिडी के रूप में 7.38 करोड़ अनुदान दिया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9742 किसानों को 1.84 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। उन्होंने किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया। कहा कि दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती कर किसान अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। मिट्टी की जांच कराकर स्वायल हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार ही उर्वरक का प्रयोग करें। खेती में तमाम तरह के नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसको अपनाने से कृषि लागत कम होगी। वहीं उत्पादन भी अधिक होगा।
विज्ञापन

सरकार छोटे और मझोले किसानों पर ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के रूप में साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये धनराशि खाते में भेजी जा रही है। इसे छोटे किसानों को खाद-बीज का इंतजाम करने में सहूलियत हो रही है। उन्होंने फसल अवशेष न जलाने की अपील की। बोले, पराली जलाने से मिट्टी की उर्वराशक्ति दिनोंदिन क्षीण होती जा रही है। पराली को खेत में सड़ाएंगे तो जैविक खाद बनेगी। इससे उत्पादन भी प्रभावित नहीं होगा। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार यंत्रों पर 50 फीसद तक सब्सिडी देती है। किसान मल्चर, हैप्पी सीडर और जीरो ट्रिल विधि से खेती करें। इसके पूर्व उन्होंने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक साधना सिंह, शारदा प्रसाद और सुशील सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, संयुक्त कृषि निदेशक एसी शर्मा, उप निदेशक कृषि राजीव कुमार भारती, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, उपायुक्त स्वत: रोजगार एमपी चौबे आदि मौजूद थे। संचालन संयुक्त कृषि निदेशक आरके सिंह ने किया।
कृषि मंत्री ने नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन का किया उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राजकीय बीज गोदाम के समीप निर्मित बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में ब्लैक राइस, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, कृषक कम्पोस्ट खाद, कृषक उत्पादन संगठन, स्वंय सहायता समूह और कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों से बात कर जानकारी ली। साथ ही किसानों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।

पीडीडीयू नगर में कृषि मंत्री का किया स्वागत
पीडीडीयू नगर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बुधवार को दिन में 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से गदगद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नेताओं को समाज के हित के लिए काम करने का आह्वान किया। स्वागत समारोह में चेयरमैन संतोष खरवार, आलोक वरुण, विनय नायर, भीम मोदी, सुधीर चौहान, सुनील श्रीवास्तव, विवेक सिंह, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed