फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train derailed in Sasaram Howrah-Delhi route disrupted Gaya to PDDU passengers wandering waiting

सासाराम में मालगाड़ी बेपटरी: यात्री ट्रेनों पर पड़ा बहुत बुरा असर, कल भी निरस्त रहेंगी महाबोधी समेत कई ट्रेनें

Wed, 21 Sep 2022 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 08:41 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू ) -गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर सासाराम कुम्हऊ स्टेशन के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने से यात्री ट्रेनों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। बुधवार को पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं 14 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।

विज्ञापन
Goods train derailed in Sasaram Howrah-Delhi route disrupted Gaya to PDDU passengers wandering waiting
कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के 20 वैगन बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू ) गया रेल रूट पर सासाराम के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह धनबाद जा रही मालगाड़ी की 20 बोगी बेपटरी हो गई। इससे हावड़ा दिल्ली रूट बाधित हो गया। मंडल से अधिकारियों के साथ राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और बोगियों को हटाने का काम शुरू कर दिया। इस दुर्घटना के कारण यात्री ट्रेनों पर बहुत बुरा असर पड़ा पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं 14 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। इस दौरान गया से लेकर पीडीडीयू जंक्शन तक यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।

विज्ञापन


पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद कोयला लेने जा रही मालगाड़ी की खाली रैक रोहतास जिले के कुम्हऊ स्टेशन के समीप किसी कारण से बेपटरी हो गई। तेज रफ्तार होने से उसकी कुछ बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गई व बाकी बिखर गईं। डाउन के साथ ही अप और रिवर्सल लाइन पर बोगियों के आ जाने से तीनों लाइन बाधित हो गई। ट्रेनों का आवागमन रुकने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


आनन फानन डीआरएम राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव दल भी काम में जुट गया। मालगाड़ी बेपटरी होने से कालका मेल, दून एक्सप्रेस, मुंबई मेल, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस, जोधपुर जहां-तहां खड़ी कर दी गई। इस घटना के बाद पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। जबकि 14 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुई निरस्त

Goods train derailed in Sasaram Howrah-Delhi route disrupted Gaya to PDDU passengers wandering waiting
कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के 20 वैगन बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, गया-डेहरी आनसोन स्पेशल पैसेंजर, डेहरी आनसोन-गया स्पेशल पैसेंजर, डेहरी आनसोन-पीडीडीयू जंक्शन स्पेशल, पीडीडीयू जंक्शन - डेहरी आनसोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन निरस्त कर दिया गया। अप और डाउन भभुआ रोड पटना इंटरसिटी को भी निरस्त कर दिया गया। 

 गुरुवार को  निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें 

भभुआ रोड-पबजना इंटरसिटी, डाउन नई दिल्ली गया महाबोधि एक्सप्रेस, डाउन वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेगी। वहीं चेन्नई से चली चेन्नई गया एक्सप्रेस गुरुवार को पीडीडीयू जंक्शन से आगे नहीं जाएगी। नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस भी पीडीडीयू जंक्शन पर ही रुकेगी। 

गया से PDDU तक ट्रेन के इंतजार में भटकते रहे यात्री

Goods train derailed in Sasaram Howrah-Delhi route disrupted Gaya to PDDU passengers wandering waiting
कुम्हऊ में मालगाड़ी बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

मालगाड़ी बेपटरी होने से ट्रेनों का परिचालन अस्तव्यस्त होने से यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। गया जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से जाना पड़ा। वहीं ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान रहे।  मां का इलाज कराने के बाद गया जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे राजीव ने बताया कि योजना थी कि सुबह 10  बजे तक गया पहुंच जाऊंगा, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से अभी तक स्टेशन पर हूं। अब सड़क मार्ग से जाना पडे़गा। वहीं दूरंतो एक्सप्रेस से रतनगढ़ से सियालदह की सफर कर रही सरिता ने कहा कि ट्रेन पहले से ही विलंब से चल रही है।

अब मालगाड़ी के बेपटरी होने से कितनी देेरी से सियालदह पहुंचेगी कहा नहीं जा सकता है। आपातकालीन व्यवस्था के लिए रेलवे को इंतजाम करना चाहिए। जबलपुर से पीडीडीयू गया की यात्रा कर रहे राहुल राज ने कहा कि रेलवे की ओर से दुर्घटना के बाद यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी जाती है। इससे दिक्कत होती है। गया जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे कुनाल मजूमदार ने कहा कि आवश्यक कार्य से गया जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द होने से मुश्किल हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed