फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Golden peak of Markandeya Mahadev inaugurated today

मार्कंडेय महादेव के स्वर्ण शिखर का लोकार्पण आज

Mon, 01 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Golden peak of Markandeya Mahadev inaugurated today
वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव का तैयार हो रहा स्वर्णिम शिखर। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लोगों के आस्था का केंद्र वाराणसी के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव पर स्वर्ण शिखर स्थपित किया गया है। सोमवार को इसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय करेंगे।
विज्ञापन

पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा घाट के दूसरे छोर पर वाराणसी जिले में स्थित कैथी मार्कंडेय महादेव पर चंदौली के लोगों की भी बड़ी आस्था है। लोगों की मांग पर एक वर्ष पहले चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने मंदिर शिखर को स्वर्णिम करने की घोषणा की थी। एक वर्ष के प्रयास के बाद इसे पूरा कर दिया गया। काम कर रहे कारीगर और विशेषज्ञ के अनुसार लगभग पचास लाख की लागत से गोल्ड कोटेड पीतल और तांबे की मिश्रित धातु से शिखर बनाया गया है। पीतल की परत की आयु सौ साल और तांबे की परत की आयु एक हजार वर्ष तक होगी। स्वर्णिम आभा वाले शिखर के बन जाने के बाद मंदिर की अद्भुत छटा बिखर रही है। सांसद के मीडिया प्रभारी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरवंश उपाध्याय ने बताया कि सांसद बनने के बाद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने लगातार यहां काम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed