{"_id":"6ab6d8df9bd75b6c0602561b","slug":"gold-chain-snatched-from-a-woman-riding-an-e-rickshaw-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155168-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ई-रिक्शा पर सवार महिला के गले से सोने की चेन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ई-रिक्शा पर सवार महिला के गले से सोने की चेन गायब
विज्ञापन
पुष्पा सेठ, पीड़ित, संवाद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर में महिला उचक्कों का गिरोह सक्रिय होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को मंदिर से दर्शन-पूजन कर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। घर पहुंचने के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के कैलाशपुरी निवासी पुष्पा सेठ (56) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से धर्मशाला रोड स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकली थीं। दर्शन करने के बाद वह परमार कटरा पहुंची और वहां एक दुकान से मिठाई खरीदी। इसके बाद ई-रिक्शा से घर के लिए रवाना हुईं। पुष्पा के मुताबिक, रास्ते में हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा में तीन महिलाएं और एक लड़की आकर बैठ गईं।
कुछ दूरी तय करने के बाद पुष्पा, कैलाशपुरी मोड़ के आगे उतर गईं। इसके बाद पुष्पा घर पहुंची तो उनकी नजर गले पर गई तो देखा कि सोने की चेन गायब थी। चेन गायब होने का पता चलते ही उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। महिला के अनुसार आठ ग्राम सोने की चेन थी, जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये होगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि ई-रिक्शा में सवार संदिग्ध महिलाओं की पहचान हो सके। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से घटना की जांच की जा रही है। संवाद