{"_id":"68e810df5c45799f02042ae2","slug":"gold-biscuits-worth-rs-25-crore-recovered-from-gaya-station-chandauli-news-c-189-1-svns1012-137662-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गया स्टेशन से ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद, कोलकाता से कानपुर ले जा रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गया स्टेशन से ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद, कोलकाता से कानपुर ले जा रहा था आरोपी
Fri, 10 Oct 2025 12:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:15 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले के गया स्टेशन से ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट पकड़े गए। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने आरोपी और सोने को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गया स्टेशन से ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेनों से सोने चांदी की तस्करी रुक नहीं रही है। बुधवार की रात पीडीडीयू रेल मंडल के गया स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को दो किलो सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा। बरामद सोने की कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। युवक सोने की खेप कोलकाता से कानपुर ले जा रहा था। तस्करी के आरोपी और बरामद सोना आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।
आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए स्टेशन पर जांच की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की रात गया रेलवे स्टेशन पर कालका मेल की जांच की गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। संदिग्ध व्यक्ति का बैग चेक किया तो उसमें से कई सोने के बिस्किट बरामद हुए। जब्त सोने का वजन करीब दो किलो पाया गया।
इसे भी पढ़ें; Karwa Chauth 2025: महादेव की काशी में महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, जानें- चांद दिखने का समय और पूजा की विधि
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कोलकाता से कानपुर सोना लेकर जा रहा था। मामले की जानकारी आयकर विभाग और सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा को भी दे दी गई है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।