{"_id":"0c0b26967e21e424cd4a0fb5463aeb51","slug":"gm-did-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक एके मित्तल ने शुक्रवार को मंडल के रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।
गया से शुरू निरीक्षण का कारवां शाम को मुगलसराय पहुंचा। जिसके बाद अधिकारियों संग बैठक कर रेलवे में राजस्व की प्रगति पर चर्चा। इस दौरान उन्होंने गया में मल्टीप्लेक्स का मुआयना किया। निरीक्षण के डीआरएम से लेकर अन्य रेल अधिकारी जीएम के सवालों का जवाब देने में अटकते रहे।
सूत्रों के मुताबिक जीएम ने डीआरएम की कई अधूरे पड़े मामलों में जमकर क्लास ली तो सीनियर डीसीएम को रेल राजस्व बढ़ाने के लिए भी कड़े निर्देश दिये। कहा कि मुगलसराय मंडल पहले तो राजस्व बढ़ोत्तरी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है लेकिन अब काफी पिछड़ रहा है।
जीएम एके मित्तल शुक्रवार की सुबह विशेष सैलून से मंडल के अंतिम स्टेशन गया में सुबह दस बजे पहुंचे। उनके आने से पहले ही डीआरएम सहित आलाधिकारी उनके स्वागत के लिए गया में मौजूद थे।
सैलून से उतरते ही जीएम का बुके देकर स्वागत किया गया। जीएम ने गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मल्टीप्लेक्स का मुआयाना किया। इसके बारे में डीआरएम से आवश्यक जानकारी भी हासिल की।
सैलून से जीएम का कारवां डेहरी की पहुंचा जहां सोननगर डेहरी आन सोन में थर्ड लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर लगभग दो बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां विश्राम के टावर वैगन से निरीक्षण के लिए डाउन सिक लाइन स्थित ए केबिन गये और वहां से मटकुट्टा फाटक चले गये।
वापस लौटने के बाद आरआरआई, 555 रनिंग रूम समेत विभिन्न यार्डों का जायजा लिया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद प्लेटफार्म संख्या दो स्थित बीआईसी दफ्तर पहुंचे।
जहां टिकट परीक्षक से उनकी बुक लेकर किये गये फाइन की जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो पूरे निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था काफी लचर देख डीआरएम को जमकर डांट पिलायी।
वहीं सीनियर डीसीएम को आय में बढ़ोत्तरी करने के सख्त निर्देश दिये। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण समेत सभी ब्रांच के अधिकारी मौजूद रहे।