फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Glasses of vehicles parked outside the house were broken, FIR lodged against four people

Chandauli News: घर के बाहर खड़ीं गाड़ियों के तोड़े शीशे, चार पर प्राथमिकी

Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Glasses of vehicles parked outside the house were broken, FIR lodged against four people
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढ़े खुर्द गांव निवासी बनारसी यादव की गाड़ियों पर हमला कर बदमाशों ने पांचवी बार शीशे तोड़ दिए। बनारसी की तहरीर पर मामलेमें चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूड़े खुर्द गांव निवासी बनारसी यादव ने बताया उनकी चार पहिया गाड़ियां घर के बाहर खड़ी थीं। देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने वाहनों के शीशे तोड़ दिए और अन्य हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित बनारसी यादव ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की यह पांचवीं घटना है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि इस मामले में पोशन यादव, आदर्श यादव, सन्नी यादव और रोशन यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed