{"_id":"64d3e6f854733e8d7e009784","slug":"give-one-crore-to-the-family-of-the-laborer-ramkishun-chandauli-news-c-189-1-svns1011-962-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के परिजनों को को दें एक करोड़: रामकिशुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के परिजनों को को दें एक करोड़: रामकिशुन
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी के गई थी। इसके मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। तीन मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने मृत मजदूर का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज पहुंचा और धरना दिया। एसडीएम के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं करने से यह वारदात हुई है। मृत मजदूर के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व बीमे की राशि प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज के भवन पर पड़ी दरारें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि मिट्टी डालने के बाद दबाया नहीं गया है।
जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि निर्माण में मानक का ध्यान नहीं रखने से हादसे हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने निर्माण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने की सूचना पर एसडीम दिग्विजय प्रताप सिंह व सीओ रामवीर सिंह पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। बनारसी यादव, संतोष यादव, बृजेश यादव, मदीना अंसारी, मुसाफिर सिंह चौहान, मुनीब यादव, राजेश यादव, चंदन, मुकेश यादव, श्याम नारायण, डॉ. बृजेश यादव, अनिल यादव, दीपक यादव, परमहंस, बनारसी ने धरना देने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
इनसेट.......
किसानों ने बर्बाद हुई फसल का मांगा मुआवजा
सैयदराजा। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से लगे लगभग 13 किसानों के खेत हैं। किसानों का कहना है कि चहारदीवारी लटकी हुई है। इससे हादसे का डर है। बृज भूषण यादव, अशोक यादव, हंसराज यादव और रामविलास यादव के खेतों में मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरने से नुकसान हुआ है। उन्होंने बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की है।