फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Give more leases to Matikala workers

Chandauli News: माटीकला के कामगारों को अधिक पट्टे दें

Sat, 26 Aug 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Give more leases to Matikala workers
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को यूपी माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारियों से शिविर लगाकर माटीकला के कामगारों को अधिक से अधिक पट्टा आवंटन करने को कहा।
विज्ञापन


अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार बरनवाल से कहा कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में कामगारों को ज्यादा से ज्यादा ऋण का वितरण किया जाए। कुम्हारों काम की ट्रेडिंग व पैकेजिंग पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में शादी विवाह व अन्य समारोहों में बड़े स्तर पर काफी, चाय, लस्सी आदि के लिए डिजाइनर कुल्हड़ व गिलास का इस्तेमाल हो रहा है। कुम्हारों को परंपरागत व्यवसाय में नवाचार पहल करने की जरूरत है। इस मौके पर सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, सीओ सदर, तहसीलदार चकिया, उपायुक्त उद्योग, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed