फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girlfriend- Rashid had forgotten patriotism due to greed for money

Chandauli News: प्रेमिका- रुपयों की लालच में वतनपरस्ती भूल गया था राशिद

Thu, 07 Mar 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend- Rashid had forgotten patriotism due to greed for money
पीडीडीयू नगर( चंदौली ) । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चौरहट गांव के रहने वाले राशिद को एनआई के विशेष न्यायाधीश ने भारतीय सेना समेत विभिन्न आंतरिक सुरक्षा से संबंधित सूचना साझा करने का दोषी करार दिया है। राशिद को छह साल की सजा हुई है। दरअसल माशूका से विवाह, रुपये और महंगे उपहार के चक्कर में वह वतनपरस्ती भूल बैठा था। उसने प्रधानमंत्री की गोबर से सनी फोटो साझा किये जाने के साथ ही आई लव माई पाकिस्तान लिखा था।
विज्ञापन

राशिद की मां अपने पति से तलाक के बाद अपने पिता के घर चौरहट में रह रही थी। राशिद की मौसी हसीना बेगम पाकिस्तान के कराची में रहती है। राशिद पाकिस्तान गया था। इस दौरान उसे उसके मामू नजीर की बेटी अनस से प्यार हो गया था। उसने वहीं उससे निकाह करने की ठानी थी। राशिद अपने मौसेरे भाई सहजेब के साथ कराची रहता था। सहजेब ने उसकी दोस्ती आसिम और अमद से कराई थी। जो पाकिस्तान के आईएसआई के एजेंट थे। इन दोनों ने ही राशिद को सैन्य ठिकानों समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों की फोटो और वीडियो भेजने को कहा था। इसके एवज में अनस से निकाह और महंगे उपहार व रुपये देने का लालच दिया था।
विज्ञापन

राशिद ने उस दौरान सीएए और एनआरसी के विरोध से जुडे वीडियो के अलावा सैन्य ठिकानों, प्रमुख मंदिरों के अलावा कई फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजे थे। 2019 में वह भारत लौट आया था। उसे पाकिस्तान में बनीं टीशर्च व पेटीएम के माध्यम से पांच हजार रुपये भी भेजे गये थे। राशिद का पाकिस्तान के प्रति प्रेम इस कदर सिर चढ़कर बोलने लगा कि उसने अपने फेसबुक एकाउंट से आई लव माई पाकिस्तान और प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की थी। राशिद की इस हरकत के चलते न तो उसे माशूका मिली और न ही रुपये मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed