Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   girl upset by her mother scolding committed suicide by getting hit by train in Chandauli

UP: मां बोली- इतनी देर से सोएगी तो काम कैसे होगा...ट्रेन के आगे कूद गई किशोरी; बेटी की लाश देख फफक पड़ा पिता

Fri, 21 Nov 2025 09:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 09:06 PM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले में युवती के ट्रेन से कट जाने की सूचना पाकर माैके पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
girl upset by her mother scolding committed suicide by getting hit by train in Chandauli
युवती का पिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंधासी गांव निवासिनी 17 वर्षीया किशोरी ने शुक्रवार सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन




चंधासी गांव निवासी पिंटू चौहान की पुत्री मनीषा (17) शुक्रवार की सुबह देर से सोकर उठने को लेकर उसकी मां ने डांट लगा दी थी। मां ने अपनी पुत्री से कहा कि इतनी देर से सोकर जगोगी तो घर का कामकाज कैसे होगा। 
विज्ञापन


पिंटू चौहान ने बताया कि मां की उक्त डांट से क्षुब्ध होकर मनीषा घर से निकली और सीधे गांव के बाहर रेलवे लाइन की तरफ चली गई और आ रही ट्रेन के सामने जाकर कूद गई। इस घटना में उसकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos

सड़क हादसे में घायल बिजली निगम के कर्मी की मौत
चकिया नौगढ़ मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क हादसे में घायल विद्युत निगम के कर्मचारी धनंजय शर्मा की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गया। वहीं निगम के कर्मियों ने सभा कर धनंजय शर्मा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सकलडीहा कोतवाली के बभनियावं गांव निवाी धनंजय शर्मा स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर एसएसओ के रूप में तैनात थे। मंगलवार की शाम वह घर से ड्यूटी के लिए चले थे। वे बाइक से देवखत गांव के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे धनंजय शर्मा गभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल को नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देा चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। 

वाराणसी के निजी अस्पताल में शुकवार को इलाज के दौरान धनंजय शर्मा का निधन हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं बिजली उपकेंद्र पर हुई सभा में निगम के कर्मियों ने धनंजय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में विद्युत मजदूर संघ अध्यक्ष देवेश यादव, विजय, गुंजन, अशोक, कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारी के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed