फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl child dies after being crushed by vehicle

Chandauli News: वाहन से दबकर बच्ची की माैत

Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Girl child dies after being crushed by vehicle
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के पचवनिया गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम प्रियांशी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 दुर्गा नगर निवासी लव चौहान अपनी पत्नी सोनाली, बेटे प्रिंस और बेटी प्रियांशी के साथ पचवनिया गांव में अपने रिश्तेदार के पुत्र की शादी में गए थे। शाम चार बजे घर में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान प्रियांशी खेलते हुए पचवनिया-उतरौत मार्ग पर पहुंच गई। खेलते-खेलते अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गई। थोड़ी देर बाद मां सोनाली बेटी को खोजते हुए सड़क पर पहुंचीं तो उसे घायल अवस्था में देख रोने लगी। परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed