{"_id":"56e86be44f1c1bcc148b4cba","slug":"gherao","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने डीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने डीएम को घेरा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
डीएम का घेराव करते भाजपा के कार्यकर्त
- फोटो : BJP activists
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद को आपदाग्रस्त घोषित करने और किसानों को धान क्रय का भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम का घेराव किया। कार्यकर्ता जब डीएम कार्यालय पहुंचे तो जिलाधिकारी दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। लेकिन भाजपाइयों ने उन्हें रोक लिया और किसानों से जुड़ी समस्याओं का पुलिंदा खोल दिया। कहा कि यदि प्रशासन ने समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो पार्टी सड़क पर उतरेगी।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विगत वर्ष ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गई थी। लेकिन अभी तक प्रभावित सभी किसानों को प्रशासन की ओर से मुआवजा नहीं दिया जा सका है। यही नहीं धान क्रय केंद्रों पर जो खरीद हुई थी उसका भी भुगतान किसानों को नहीं हो सका है। पूर्व उपाध्यक्ष शशिशंकर सिंह ने कहा कि किसान प्राकृतिक और दैवीय आपदा से जूझ रहे हैं। वहीं शासन और प्रशासन के लोग मौज-मस्ती में लिप्त हैं। इस अवसर पर विरेंद्र सिंह, सुनील, सतीश, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, जगत, हलचल, धनंजय आदि उपस्थित रहे।