फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ghazipur news

गोल्डेन कार्ड बनाने में लापरवाही में होगी कार्रवाई

Sat, 12 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
चंदौली। आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहज जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों की बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सीबी सिंह ने प्रत्यके केंद्र संचालक को योजना के तहत पात्र परिवारों के गोल्डेन कार्ड बनवाने पर बल दिया। साथ ही चेतावनी दी कि पात्रों के गोल्डेन कार्ड बनाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शासन स्तर से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए 30 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। लाभार्थियों की सूची सहज जन सेवा केंद्र संचालकों को सौंपी गई है। संचालक गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं। इसके बदले उन्हें प्रति कार्ड 30 रुपये मिलेंगे। उन्होंने अपात्रों का किसी भी सूरत में कार्ड न बनाने की हिदायत दी। चेताया कि यदि किसी अपात्र को गोल्डेन कार्ड बना तो संबंधित सीएससी संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। किसी अन्य लाभार्थी का पहचान पत्र मिलते-जुलते नाम के साथ उपयोग न किया जाए। धानापुर, नौगढ़ व चकिया में गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति शून्य होने पर एसीएमओ नाराज दिखे। साथ ही इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा सीएससी के जिला प्रबंधक की ओर से संचालकों को जल्द आईडी व पासवर्ड जारी कर दिया जाए। गांवों में गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने से एक दिन पूर्व आशा बहुओं के जरिये इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोग कार्ड बनवा सके। योजना में पारदर्शिता बरकरार रहनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उमेश कुमार, राजेश, शमशाद अंसारी, प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed