Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anil Verma was elected president, and Ramdarash Ram was elected secretary.

Chandauli News: अनिल वर्मा अध्यक्ष और रामदरश राम चुने गए मंत्री

Sat, 07 Nov 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Anil Verma was elected president, and Ramdarash Ram was elected secretary.
मेंहनगर तहसील बार चुनाव जीत के बाद बीच में नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में अनिल वर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, रामदरश राम ने मंत्री पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन

मतदान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला। इस दाैरान 79 वोट डाले गए। दोपहर 2 बजे मतगणना शुरू हुई।
अध्यक्ष पद के लिए अनिल वर्मा को 33 मत मिले। उन्होंने वीरेंद्र पाण्डेय को 1 मत से हराया, जिन्हें 32 मत प्राप्त हुए। रविन्द्र सिंह को 14 मत मिले। मंत्री पद पर रामदरश राम ने 50 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने रमेश राम (15 मत) और अभिषेक सिंह (14 मत) को 35 मतों के अंतर से पराजित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र केशवानी 61 मतों के साथ निर्वाचित हुए।
उन्होंने रामकुमार राम को 43 मतों से हराया। निर्वाचन अधिकारी तेजप्रताप सिंह ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार यादव निर्विरोध चुने गए।
सहमंत्री प्रशासन पद पर पवन कुमार सिंह और सहमंत्री पुस्तकालय पद पर राजू विश्वकर्मा उर्फ राजीव कुमार विश्वकर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शिवानंद यादव और 6 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में शोभनाथ यादव, हरिवंश यादव, विनोद कुमार चतुर्थ, सूर्यजीत यादव, श्याम कन्हई प्रसाद और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed