फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Getting complaints about the recovery of Dial 112 personnel: IG

डायल 112 के कर्मियों के वसूली की मिल रही शिकायत: आईजी

Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Getting complaints about the recovery of Dial 112 personnel: IG
चंदौली। वाराणसी आईजी एसके भगत ने पुलिस लाइन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। । इसके बाद पुलिस के अफसरों संग समीक्षा की। उन्होंने कहा लगातार वसूली की शिकायत आ रही है। कहा जो भी पुलिस कर्मी वसूली में लिप्त होगा उसे बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने डायल 112 में तैनात कर्मियों के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाया और वसूली में लिप्त लोगों के खिलाफ बर्खास्तगी की रिपोर्ट प्रोषित करने का निर्देश दिया। कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करने में पुलिस की भूमिका अहम है। कहा कि जनता में पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। लोगों को कानून व्यवस्था में विश्वास दिलाने के लिए पैदल गश्त जरूरी है। त्योहारों को देखते हुए संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करके आपसी सद्भभाव कायम रखने का माहौल तैयार करें। कहा कि वांछितों, इनामी और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ जनपद में अभियान चलाया जाय। कहा कि किसी प्रकार की सूचना के लिए पुलिस अधीक्षक के नंबर 9454400262 और आईजी के नंबर 9454400199 को सार्वजनिक करें। ताकि किसी प्रकार की सूचना आसानी से प्राप्त हो सकें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मिले सुझाव को भी अमल में लाने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, रमेश यादव, छत्रबलि सिंह, रिंटू सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश कुमार, एएसपी दयाराम सरोज, सुखराम भारती, सीओ अनिल राय, श्रुति गुप्ता, बृजेशचंद्र तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed