फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get KYC done or else you will not get the benefits of the schemes

केवाईसी करा लें वरना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Get KYC done or else you will not get the benefits of the schemes
शहाबगंज। ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायत सहायकों प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जहां ई-केवाईसी करने के बाबत जानकारी दी गई। वहीं पंचायत सहायकों की समस्याओं का निदान किया गया। जिलासमाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने कहा कि शासन ने सभी योजनाओं का ई-केवाईसी करना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन में भी ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। सभी लाभार्थी ई-केवाईसी हर हाल में करा ले नहीं तो पेंशन मिलना बंद हो जायेगी। इस लिए गांव में नियुक्त पंचायत सहायक अपने सचिवों के माध्यम से मिलकर गांव के सभी पेंशन धारकों का ई-केवाईसी जरूरत कर दें। ई केवाईसी के लिए पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाईल नंबर, आधार व बैंक का पासबुक अनिवार्य है। बीडीओ दिनेश सिंह ने कहा कि सभी पंचायत सहायक पंचायत भवन में संचालित कार्यालय में बैठकर कार्यों का निष्पादन करेंगे। बैठक में प्रभारी एडीओ पंचायत चंद्रबली सिंह, एडीओ समाज कल्याण उपेंद्र पांडेय, सेक्रेटरी अनिल सिंह, राजेन्द्र भारती, संदीप सिंह, अजय कुमार, पंचायत सहायक डाली जायसवाल, नंदनी मौर्य, दुर्गावती चौहान, विनोद विश्वकर्मा, विकास, दीपक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed