{"_id":"62d05c75f8bfe60cf55df2ed","slug":"get-kashi-vishwanath-ji-s-prasad-from-speed-post-chandauli-news-vns664023717","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें काशी विश्वनाथ का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें काशी विश्वनाथ का प्रसाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन में बाबा विश्वनाथ के दरबार में नहीं पहुंचने वाले भक्तों को चिंता करने की बात नहीं है। वे डाक के माध्यम से बाबा का प्रसाद घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। 251 रुपये के ई मनिआर्डर पर डाक विभाग बाबा विश्वनाथ का प्रसाद घर तक पहुंचाएगा।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सावन शव आराधना का महीना है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन कर वहां का प्रसार ग्रहण करे। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। बावजूद इसके बहुत से लोग चाहकर भी यहां नहीं पा रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किया है। कहा कि डाक विभाग और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए समझौता के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से विश्वनाथ जी का प्रसाद मंगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रुपये का इलेक्ट्रानिक मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट से प्रसाद भेजेगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिस पर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति भी अंकित होगी।
पीडीडीयू नगर। स्पीड पोस्ट से मिलने वाले काशी विश्वनाथ के प्रसाद में भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ जी की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट मिलेगा। सभी सामग्री सूखा होने के कारण यह प्रसाद लंबे समय तक उपयोग में बना रहता है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रसाद मंगाने के लिए श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।