फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get enrolled in council schools, trained teachers provide education

Chandauli News: परिषदीय स्कूलों में कराएं नामांकन, प्रशिक्षित शिक्षक देते हैं शिक्षा

Sat, 06 Apr 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Get enrolled in council schools, trained teachers provide education
चंदौली। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में बृहस्पतिवार को एसएमसी बैठक व प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसकी शुरूआत खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वहीं बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन पर चर्चा की गई। अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील भी की गई। बीईओ ने कहा कि अभिभावकों से तालमेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों के बीच तालमेल से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। यदि अभिभावक बच्चों पर उचित ध्यान देते रहे तो निश्चित रूप से बच्चे आगे बढ़ेंगे। अपील किया कि अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराना चाहिए। जहां प्रशिक्षित व कुशल शिक्षकों के माध्यम शिक्षा दी जाती है। कहा कि सरकार की ओर से बच्चों के ड्रेस, जूता, मोजा, बैग, स्टेशनरी आदि के लिए अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जाता है। कहा कि अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रद्युम्न प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीतू श्रीवास्तव, एसएमसी अध्यक्ष गरीब राम, अभय कुमार श्रीवास्तव, शबनम बानो, अंजना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed