फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gate meetings took shout

गेट मीटिंग में भरी हुंकार

Sat, 19 Nov 2016 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 19 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gate meetings took shout
गेट मीटिंग करते रेलकर्मचारी।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे महागठबंधन यूनियन के बैनरतले टीआरएस शेड में शुक्रवार की सुबह आयोजित गेट मीटिंग में रेल कर्मियों की समस्याओं केे लेकर रेल प्रशासन के अधिकारियों को कोसा गया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर एक दिसंबर को एईएन आफिस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कैसलेस ट्रीटमेंट, हेरिटेज एवं दूसरे हास्पीटल की व्यवस्था सीएमडी से बात कर करा दी गई हे। अस्पताल में संविदा नर्स, फिजियोथिरेपी, लैब टेक्निशियन आदि की नियुक्ति हो गई है। टीआरएस शेड में शौचालय ने काम शुरू कर दिया है। जोनल संयोजक राममूरत यादव ने कहा कि कर्मचारियों बिजली बिल के साथ प्रशासन खिलाफत कर रहा है। टाइप एक क्वार्टर का 1800 रुपये बिजली बिल काटा जा रहा है जबकि अधिकारियों के क्वार्टर का 7 सौ से 8 सौ रुपये बिजली बिल लिया जा रहा है। यह हास्यास्पद है। कहा कि कालोनियों में आवास की हालत दयनीय है, नालियां क्षतिग्रस्त है और सड़क पूरी तरह जर्जर है। कई बार मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इसक विरोध में एक दिसंबर को एईएन कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मीटिंग में स्वामीनाथ, रमेश सिंह, एनवी सिंह, एसपी सिंह, कन्हैया, आरएसपी सिन्हा, एनवी सिंह, टीएन वर्मा, अनिल कुमार, जवाहिर, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed