फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gargi, District President of the SP Women's Wing, has resigned, alleging neglect by the organization.

Chandauli News: सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी ने दिया इस्तीफा, संगठन पर उपेक्षा के आरोप लगाए

Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gargi, District President of the SP Women's Wing, has resigned, alleging neglect by the organization.
गार्गी सिंह
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी को रविवार को उस समय झटका लगा, जब महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में गार्गी ने संगठन पर उपेक्षा, असहयोग और कठिन समय में साथ नहीं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
विज्ञापन

गार्गी सिंह 2010 से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। 16 वर्षों में वह दो बार वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा से महानगर सचिव रहीं।
चुनाव पर्यवेक्षक और सेक्टर की जिम्मेदारी संभालने के साथ लगातार तीन बार से चंदौली की सपा महिला सभा की अध्यक्ष रहीं। 28 मई 2026 को गार्गी सिंह को घर में घुसकर पीटा गया था, जिससे उनको रीढ़ की हड्डी सहित कई गंभीर चोटें आई थीं। करीब दो महीने अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह घर आई थीं कि बहादुरपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के साथ उनकी मारपीट की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गार्गी सिंह ने आरोप लगाया था कि वीरेंद्र यादव ने रात में घर में घुसकर उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। वहीं, वीरेंद्र यादव ने भी गार्गी सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया।

दोनों तरफ से तहरीर दिए जाने के बाद दोनों के खिलाफ मुगलसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है कि रविवार को गार्गी सिंह ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed