फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganges rising one centimeter per hour

Chandauli News: एक सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा

Tue, 18 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ganges rising one centimeter per hour
पीडीडीयू नगर। चंदौली में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को शाम आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.35 मीटर तक पहुंच गया। बलुआ घाट की सीढि़यां पानी से डूब गई हैं। वहीं पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम घाट की सीढि़यों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में पानी में तेज बहाव के कारण जगह-जगह अब जलकुंभी भी नजर आने लगी हैं। जिला प्रशासन भी चौकस है। कंट्रोल रूम से लगातार वाटर लेवल की मॉनिटरिंग हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 61.78 मीटर था और रात आठ बजे तक 61.86 मीटर पर पहुंच गया। वहीं सोमवार की शाम आठ बजे जलस्तर 62.35 मीटर पर पहुंच गया। यानि 48 घंटे में गंगा का जलस्तर एक मीटर के करीब बढ़ गया है। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर पर है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा 73.90 मीटर का जलस्तर 09 सितंबर 1978 को दर्ज की गई है। चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बलुआ घाट की सीढि़या और मंदिर डूब गए हैं। तटवर्ती गांवों के तट को पानी छूने लगा है। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर अभी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed