{"_id":"64d130401e169e24400b1d66","slug":"ganges-flowing-two-meters-below-the-warning-point-chandauli-news-c-189-1-svns1010-891-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चेतावनी बिंदु से दो मीटर नीचे बह रहीं गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चेतावनी बिंदु से दो मीटर नीचे बह रहीं गंगा
विज्ञापन
चंदौली में गंगा का जलस्तर चार सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 68.14 मीटर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 67.22 मीटर ही था। गंगा बाढ़ की चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से दो मीटर नीचे बह रही हैं। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों और किसानों में दहशत है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है। चंदौली में बलुआ घाट की सीढि़यां गंगा में समा गईं। पुराने और नए घाट पर बना महिला चेंजिंग रूम आधा डूब गया है। वहीं पश्चिम वाहिनी गंगा तट स्थित श्मशान स्थल डूब गया है। लोग टीन स्थल या ऊपर खाली जमीन पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। गंगा तट पर बसे गांव कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टाण्डाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर,नादी निधौरा आदि गांवों के किसानों व ग्रामीणों की जमीन गंगा में समाहित हो चुकी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पहाड़ाें में अभी बारिश हो रही है। इससे गंगा का पानी लगातार बढ़ने की आशंका है।