फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level rose by 16 centimeters in 24 hours.

Chandauli News: 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Mon, 20 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rose by 16 centimeters in 24 hours.
बलुआ घाट पर बढ़ा गंगा का जलसतर। संवाद
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों में जोरदार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बलुआ घाट की सीढ़ियों पर पानी पहुंचने लगा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम 4 बजे तक गंगा का जलस्तर 60.82 मीटर पहुंच गया। इसके पहले शनिवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 60.66 मीटर था। इसके पहले शुक्रवार को शाम छह बजे 60.53 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस तरह दो दिनों में 30 सेमी तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान से काफी नीचे है लेकिन बढ़ाव की रफ्तार को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलुआ घाट सहित गंगा किनारे के अन्य घाटों पर पानी फैलने लगा है। श्रद्धालुओं और नाविकों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन ने घाटों पर स्नान करने वालों से गहरे पानी में न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed