फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level rose by 13 centimeters in 24 hours.

Chandauli News: 24 घंटे में 13 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sun, 19 Jul 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rose by 13 centimeters in 24 hours.
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर चंदौली जिले में भी दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के साथ ही बलुआ घाट पर गंगा का पानी सीढ़ियों तक पहुंचने लगा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 60.53 मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार शाम छह बजे बढ़कर 60.66 मीटर पहुंच गया। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ था, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद शनिवार को इसमें फिर तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed