फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level increased by two and a half meters in a day

Chandauli News: एक दिन में ढाई मीटर तक बढ़ा गंगा का जलस्तर

Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by two and a half meters in a day
चहनियां/पीडीडीयू नगर। लगभग एक सप्ताह के ठहराव के बाद गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी है। चौबीस घंटे में गंगा का जलस्तर ढाई मीटर तक बढ़ गया है। बलुआ गंगा घाट पर शवदाह स्थल तक पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में दस सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। पानी का बढ़ाव देख तटवर्ती इलाके के लोग सहमे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी तेजी से पानी का बढ़ाव जारी रहा तो जल्द ही गंगा खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर भारत में हो रही तेज बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिख रहा है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में गंगा बढ़ने लगी थी लेकिन 29 जुलाई को जलस्तर का बढ़ाव थम गया था। एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ और बारिश होने से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दिख रही है। शनिवार से बढ़ोत्तरी शुरू हुई जो रविवार को भी जारी रही। बलुआ गंगा घाट पर पिछले चौबीस घंटे में चेंजिंग रूम पानी में डूब गया। वहीं शवदाह स्थल तक पानी पहुंच गया है। कुल मिलकार ढाई मीटर तक पानी बढ़ा है। वहीं केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार रविवार की शाम छह बजे बजे गंगा का जलस्तर 67.22 मीटर था। वहीं गंगा का जलस्तर 10 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार को यह बढ़ाव पांच सेमी प्रति घंटा रहा। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। वहीं खतरा बिंदु 71.262 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed