फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water level rose by 1 cm every hour; water reached the temple at Balua.

Chandauli News: हर घंटे एक सेमी बढ़ीं गंगा, बलुआ में मंदिर तक पहुंचा पानी

Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rose by 1 cm every hour; water reached the temple at Balua.
बलुआ में बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर। संवाद
पीडीडीयू नगर। गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रति घंटे एक सेमी गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। मंगलवार की शाम चार बजे तक जल स्तर 61.60 मीटर तक पहुंच गया। इसके पूर्व सोमवार की शाम जल स्तर 61.36 मीटर तक था। दो दिन में गंगा का जल स्तर आधा मीटर तक बढ़ा है। यही कारण है बलुआ घाट पर गंगा का जल मंदिर तक पहुंच गया है। तेजी से जल स्तर में बढ़ोतरी से तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जिले में नियामताबाद, चहनिया और धानापुर ब्लॉक के 45 से अधिक गांव गंगा के तटवर्ती हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने अथवा पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश होने का असर गंगा के जल स्तर पर दिखता है और अक्सर लोग बाढ़ की समस्या झेलते हैं। इस वर्ष मानसून भले ही देर से आया है, लेकिन गंगा के जल स्तर में पिछले दो दिनों से बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर 61.60 मीटर रहा। यह सोमवार की शाम चार बजे के मुकाबले 24 सेमी अधिक रहा। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर है। वर्तमान में गंगा चेतावनी बिंदु से 8.662 मीटर नीचे है। चहनिया प्रतिनिधि के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तटवर्ती गांव पुरा विजयी, पुरा गनेश, चकरा, नादी, पकड़ी, भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, सोन बरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली सहित अन्य गांवों के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed